मेहगांव - मंत्री इमरती देवी के ऊपर अभद्र टिप्पणी से महिला मोर्चा में आक्रोश
मेहगांव - ( हसरत अली ) - अभी हाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने डबरा में आमसभा को संबोधित करते हुये मंत्री इमरती देवी के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का गुस्सा कमलनाथ के प्रति फूटा, विरोध करते हुये कमलनाथ के पुतले पर जूतों का हार पहनाया, पुतले की जूतों से पिटाई कर दी। वतादे कमलनाथ ने डबरा में सभा को संबोधित करते हुये विवादित बयान दिया और इमरती देवी को "आइटम" शब्द से संबोधित किया था। इसे लेकर भाजपा नेता भी कमलनाथ को निशाने पर लिये हुये है।
कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन कर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदोरिया मेहगांव मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदोरिया सुमन राठौर बबली तोमर, पूर्णिमा सिंह भदोरिया सुधा राठोर स्नेह लता भदोरिया अशोक राठौर विजय सिंह भदोरिया आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं