Top News

मध्यप्रदेश/भिण्ड - सुनारपुरा वार्ड के जनपद सदस्य उदयसिंह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश/भिण्ड - ( हसरत अली ) - मेहगांव क्षेत्र के सुनारपुरा वार्ड के जनपद सदस्य उदयसिंह नरवरिया ने मेहगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के समक्ष भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उदयसिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता का सुख भोगने के लिए सरकार गिराने का जो षडयंत्र म.प्र. में रचा गया उससे में बहुत आहत हूं। इस कारण मुझे भाजपा छोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस प्रत्याशी कटारे से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस के लिए काम करने का फैसला लिया है। 

यहाँ बता दे सुनारपुरा वार्ड में अकलोनी गांव है,और मेहगांव सीट से भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया का गृहगांव भी है। ऐसे में उस वार्ड के जनपद सदस्य का भाजपा छोड़ना। पार्टी व  प्रत्याशी के लिए चिंता का विषय गया है। 


बताया गया कि उदयसिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपनी पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। इस दौरान अटेर जनपद अध्यक्ष सोमराज नरवरिया, राहुल भदौरिया, ब्रजकिशोर शर्मा उर्फ कल्लू आदि लोग उपस्थित रहे।


 इससे पुर्व कांग्रेस से असन्तुष्ट होकर गए लोगों भी पार्टी में वापसी हुई है। इस उप चुनाव में वडी संख्या में दूसरे दलों के नेताओं का कांग्रेस में आने का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। इन हालातों से विरोधी खेमे में खलबली का माहौल है, जो चुनावी मौसम को रंगीन बनाये हुए है।



 

कोई टिप्पणी नहीं