Top News

होशंगाबाद - बहुजन क्रांति मोर्चा सहित कई संगठनों ने किया सामूहिक धरना प्रदर्शन


होशंगाबाद - ( शेख जावेद )
- खबर आ रही है होशंगाबाद से जहाँ बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा स्थानीय सतरस्ते पर ५ घंटे तक धरना देकर हाथरस की घटना, पिपरिया तहसील के ग्राम पुनोर की घटना, तथा किसान बिलों का विरोध करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार ज्योति ठोके को ज्ञापन सौंपा. 

                    बहुजन क्रांति मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को भारतीय मुस्लिम मूल निवासी सेवा संघ, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी पेंशनर संघ, राष्ट्रीय आदिवासी एकता संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया . 

                    धरने में शामिल होने वालों में शरीफ राइन, सरजेराव सहारे, धीरज बहोत्रा, किशोर मैना, केपी भूमरकर ,श्याम सिंह उइके, अजाबराव तायवाडे, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे .

कोई टिप्पणी नहीं