Top News

भिण्ड - जिलाध्यक्ष जय श्री राम को पिछड़ा वर्ग समाज से क्षमा मांगनी चाहिए - यादव


 मध्यप्रदेश/भिंड-(हसरत अली)-  कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल और उनके तथाकथित समर्थक पिछड़ा वर्ग को अपनी राजनीति में ना घसीटे! पहले बताएं कि कहां पिछड़ा वर्ग का अपमान हुआ है? अपमान तो आपने किया है। जब कि पिछड़ा वर्ग से हजारों कार्यकर्ता गोविंद सिंह के मार्गदर्शन मेहगावँ कांग्रेस को उपचुनाव जिताने में लगे रहे। 

ये बात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेश के रामप्रकाश यादव ने इटावा रोड स्थित प्रकाश होटल पर  प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव व सदस्य जिला पंचायत मानसिंह कुशवाह, लाइक सिंह गुर्जर पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मेहगांव। कुलदीप सिंह गुर्जर अध्यक्ष युवा ग्रामीण कांग्रेस। रणवीर यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मौ। एहवरन बघेल भिंड ग्रामीण अध्यक्ष, जगत सिंह यादव, गोरमी, रणवीर सिंह बघेल अध्यक्ष ब्लॉक पिछड़ा वर्ग आदि उपस्थित थे। 


उन्होंने कहा है श्री बघेल का यह दुर्भावनापूर्ण बयान है। पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष रामप्रकाश ने डॉक्टर सिंह का बचाव करते हुए कहा है कि गोविंद सिंह को दोषी करार देकर हार के असली गुनहगार को क्लीन चिट देकर पिछड़ा वर्ग समाज कार्यकर्ताओं का अपमान आपने किया है।इस कृत्य को नजर में रखते हुए अध्यक्ष को क्षमा मांगनी चाहिए। 


श्री यादव ने कहा कि हार जीत तो चुनाव में होती है इस पर पार्टी की छीछालेदर करना आपको शोभा नहीं देता। चुनाव की समीक्षा होती है होना भी चाहिए लेकिन पार्टी फोरम पर आपको सीधे मीडिया ट्रायल में नहीं जाना चाहिए। 

मेहगांव के साथ गोहद विधानसभा भी में चुनाव हुआ है। गोहद में डॉक्टर गोविंद सिंह को प्रदेश कांग्रेश के प्रभार सौंपा गया। और फिजा मोहम्मद कुरेशी प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में चुनाव पर शानदार संचालन किया और जीत हासिल की?

अपने मेहगांव का ठीकरा सीधे डॉक्टर सिंह पर बिना सोचे समझे। छोड़ दिया है जो गलत है।


श्री यादव ने कहा है मेहगांव चुनाव हार के एक नहीं अनेक कारण थे। जिसमें शिवराज सरकार के दबाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग, भाजपा द्वारा अपराधियों को बूथ कैपचरिंग की खुली छूट, पानी की तरह भाजपा द्वारा धनबल का प्रयोग, एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ओवर कॉन्फिडेंस व प्रत्याशी के सजाती समाज का नीरस मतदाता हार का कारण बना। जिसकी इमानदारी से समीक्षा होनी चाहिए। जो नहीं हुई?


इसमें पिछड़ा वर्ग समाज का कहीं अपमान नहीं हुआ है। ये कह कर आपने उन सभी कार्यकर्ताओं का अपमान किया है जो कांग्रेस को जिताने में रात दिन एक करते रहे। आपको समज से क्षमा मांगनी चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं