Top News

मध्यप्रदेश/भिण्ड - पुरोहित बने युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

भिण्ड- (हसरत अली)-  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल की अनुशंसा पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विधायक कुणाल चौधरी ने ग्राम नखलौली अटेर निवासी कांग्रेस के युवा नेता हरिकृष्ण शर्मा (कृष्णा पुरोहित) को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। श्री पुरोहित ने अपने मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुआ कहा संगठन ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, मैं उसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा और युवाओ को अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करूँगा।

श्री पुरोहित के मनोनयन पर उनके ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज, महामंत्री रामहरि शर्मा, भगवानदास सैंथिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद, रामहर्ष कुशवाह, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, संजय भूता, प्रदीप जैन, शैलेन्द्र भदौरिया, ममता मिश्रा, रीना चौहान, स्नेहलता जैन, रेखा भदौरिया, कल्पना मिश्रा,अंशु अरेले, राजेश शर्मा, राजमणि शर्मा, बिज्जू यादव, रामशेष बघेल, रमेश बघेल, राधव पुरोहित, विकास शर्मा, राज पांडेय, राजीव पण्डित, अंकित शर्मा, अजय शर्मा, निशांत पुरोहित,आशु सोनी, दिनेश यादव आदि ने बधाई दी हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं