Top News

भिण्ड - ध्वजारोहण,संगोष्ठी के साथ कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस


भिण्ड -(हसरत अली)- कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस सोमवार को  कांग्रेस पार्टी कार्यालय सर्किट हाउस के करीब परंपरागत तरीके से मनाया गया। ध्वजारोहण और संगोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघ्रल ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर नवनिर्माण तक कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  जिला और प्रदेश में पार्टी मजबूत हो इसके लिये पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने होंगे।

 उन्होंने कांग्रेस के योगदान, बलिदान पर कहा कि आज समूचा देश कांग्रेस की ओर विश्वास भरी दृष्टि से देख रहा है, भाजपा के झूठ व तानाशाही रवैये से किसान से लेकर हर वर्ग त्रस्त है। ऐसे में हमें मिलकर लोगों का भरोसा जीतना होगा।

वही प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भगवान दास सैंथिया ने स्थापना दिवस के मौके पर  कहा कि सबके प्रयास से ही पार्टी मजबूत होगी, देश के किसान महीने भर से अपने हक के लिये आन्दोलित है, पार्टी अन्नदाता के साथ है। 


 कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ईरशाद अहमद ने पार्टी नेताओं के कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा हमे गर्व है। हम उस दल के सदस्य हैं जिसका पूरा इतिहास देश के लिए कुर्वानी से भरा पड़ा है। कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,देवेंद्र सिंह,अशोक भदौरिया,दीपचंद्र तिवारी,ममता मिश्रा,रेखा भदौरिया, निधि जाटव,पिंकी जाटव,हरनारायण शर्मा,संजय भूता,संतोष त्रिपाठी, अशोक गुप्ता,रूपसिंह सरैंया, दर्शन तोमर,राजमणि शर्मा,अरविंद सोनी,सत्यप्रकाश गोयल,यतेंद्र मिश्रा,संजीव बरुआ,मुकेश गर्ग,श्रीकृष्ण नरवरिया ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री विनोद पण्डित ने किया। 

इससे पहले कांग्रेस नेताओं बे पार्टी का ध्वजारोहण कर वन्देमातरम से शुरुआत की। और एक दूसरे को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान आनंद शाक्य,अरविंद बघेल,जुग्गन दीक्षित,अमित शिवहरे,गोपाल मिश्रा आस्तिक, सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भिण्ड से हसरत अली की रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं