Top News

मध्य प्रदेश/भिंड - स्वामी ब्रह्मानंद ने अपना जीवन मानव हित के लिए होम दिया था - भँवर

 

मध्यप्रदेश / भिंड - ( हसरत अली )-  स्वामी ब्रह्मानंद ने अपना सारा जीवन मानव हित के लिए सौंप दिया दिया था। स्वामी ने मानव हित के लिए,शिक्षा का प्रसार करने के लिए अपनी लगभग 60 एकड़ जमीन समाज के लिए दान कर दी। स्वामी ब्रह्मानंद जी के दुआरा दान की गई भूमि पर  सर्वप्रथम कृषि महाविद्यालय खोला है। वह संसद में पहुंचने वाले प्रथम भगवाधारी सांसद थे। उन्होंने किसान आंदोलन, गौ हत्या रोकने के लिए आंदोलन किया। वो भारत में संसद पर प्रदर्शन करने वाले पहले व्यक्ति थे। ब्रह्मानंद जी का सारा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

ये उद्गार स्वामी ब्रह्मानंद की 126 वीं जयंती पर ग्राम उद्दन खेड़ा में लक्ष्य प्रांतीय महासचिव भँवर सिंह नरवरिया ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह नरवरिया ने की।

उन्होंने कहा कि जिस समाज में संत शहीद और वीर पैदा होते हैं वह समाज अमर हो जाता है। स्वामी जी पाखंड के घोर विरोधी थे। वह शिक्षा पर बल देते थे। इससे पुर्व स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  दीप प्रज्वलन किये गये। तदुपरांत लक्ष्य के स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने स्वामी ब्रह्मानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 

प्रोग्राम में भारत सिंह उद्दनपुरा,चंद्रेश सिंह अशोखर, अवनीश सिंह लावन, अशोक सिंह ,संतोष सिंह पटवारी,राजू लोधी बलारपुरा, इंद्रजीत सिंह जमसारा सुमेर सिंह प्रदेश सचिव लक्ष्य ,दीन दयाल सिंह,सत्येंद्र सिंह सोनपुरा उदय सिंह शिक्षक, शिशुपाल सिंह,अमृत सिंह नरवरिया ने भी संबोधित किया। 

वही दीनदयाल सिंह नरवरिया के द्वारा उपस्थित बच्चों को पेन-पेंसिल,पुस्तकें भेंट की गईं। साथ ही नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने  बच्चों को भी पुस्तकें प्रदान की गईं औऱ नवोदय विद्यालय की परीक्षा में प्रवेश देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया व नवोदय की तैयारी कराने के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश सिंह नरवरिया और आभार दीन दयाल ने व्यक्त किया। अंत में लोगों को प्रसाद भी वितरण किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं