मध्य प्रदेश/ भिंड - किसानों पर जुर्माना, मोदी उद्योगपतियों पर मेहरबान : दीक्षित
मध्यप्रदेश / भिंड -( हसरत अली )- कृषि कानूनों में मोदी भाजपा सरकार ने भूमि में भी अंतर कर दिया है। किसानों के खेतों में पराली कचरा ,गांव के अलावों से निकलने वाले धुयें पर 1 करोड रुपए तक का जुर्माना है। लेकिन उद्योगपतियों के कारखानों से निकलने वाला धुँआ मोदी के लिए पर्यावरण में ऑक्सीजन बढ़ाने वाले हैं?
किसानों के धुँआ से ही पर्यावरण दूषित होता है?किसानों पर जुर्माना, उद्योगपतियों पर मेहरबानी क्यों? मोदी सरकार किसान हितैषी ना होकर पूँजीपति हितैषी है।शनिवार को को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आव्हान पर दिल्ली किसान आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए।
मध्य प्रदेश किसान सभा, सीटू, DYFI सहित दर्जनभर संगठनों ने भिंड गोरमी, मेहगांव गोहद आलमपुर तथा मालनपुर में प्रधानमंत्री मोदी और उनके दो चहेते उद्योगपति- अडाणी ,अंबानी के सैकड़ों पुतले जलाये।
उक्त जानकारी मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव दीक्षित ने दी।उन्होंने बताया गाँधी मार्किट भिण्ड में किसान सभा का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा।
वही भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह कुशवाह एवं युवा नेता रॉकी तोमर ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पुतला दहन कार्यवाहियों में हिस्सेदारी की।
भिंड शहर में सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी, गांधी मार्केट सदर बाजार, परेड चौराहा,अटेर रोड,सहित ग्रम्मीण अंचल में इतिहार, काशीपुरा, खेरी, जामपुरा, सलैया, शेरपुर, नयागाँव, झाँकरी, हरिरामकी कुईया, जतिवारसिंह का पुरा, रशनोल, सिलहाँ ,लहचूरा, सिलवारी, मनोहरपुरा, चंदहारा, आदि एक सैकडा से अधिक गाँवों में पुतला फूँका गया।
इस मौके पर राजीव दीक्षित, नरेन्द्र सेंगर,प्रेमनारायण माहौर, विनोद सुमन,राजेन्द्र कुशवाह,राजेश बघेल, रामलखन दंडोतिया, श्रीकृष्ण वाल्मीकि, नारायण शर्मा, वीरेन्द्र कुशवाह, अशोक शर्मा, नारायण माहौर, श्यामबाबू शाक्य, राजेश शर्मा, भानसिंह कुशवाह,अवधेश भदौरिया, मुन्नालाल बाथम,डॉ.नदीम खान, विक्रान्त दीक्षित, इशाक खान, तुषार भदौरिया, दुर्गेश यादव, इंद्रजीत राजौरिया, गोपाल शर्मा जनार्दन रेड्डी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं