भिण्ड - अनियंत्रित एम्बुलेंस पलटी, दो घायल
भिण्ड - (हसरत अली)- अटेर थाना अंतर्गत ग्राम परा पर अल सुबह गाय बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर एंबुलेंस पलट गई। जिससे 2 लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार अलसुबह 4:00 बजे ग्वालियर की ओर से आती हुई एक तेज रफ्तार एंबुलेंस उस समय ग्राम परा पर आकर उस समय पलट गई जब उसके सामने से दौड़ती एक गाय रॉड क्रॉस करने लगी। बताया गया है कि एंबुलेंस की रफ्तार तेज होने का कारण चालक ने एंबुलेंस पर से नियंत्रण खो दिया और डगमगाती हुई रोड किनारे पलट गई। उसमे सवार 2 लोग घायल हो गए।
घायलों ले नाम अजीत पुत्र संत कुमार शुक्ला उम्र 35 वर्ष घायल हो गया जो एंबुलेंस चालक है और एक अज्ञात है। घायलों को जिला हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं