भिण्ड - कांग्रेस किसान संघर्ष यात्रा जनवरी12 को, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल
भिण्ड -(हसरत अली) - देश मे चल कृषि बिल के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रव्यापी किसान संघर्ष यात्रा ज़िला भिण्ड में 12 जनवरी से आयोजित की जावेगी। ये जानकारी बुधवार सर्किट हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान काँग्रेस नेताओ ने दी। इस मैके पर यात्रा प्राभारी द्वय ब्रजकिशोर शर्मा,यंगविग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया,कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल,सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,युवा सेवादल अध्यक्ष संदीप शाक्य,जिला उपाध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह उपस्थित थे।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए धर्मेंद्र भदौरिया ने कहा- मोदी सरकार हठधर्मिता पर है। और यही कारण है कि किसानों के साथ अब तक हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है।
ब्रजकिशोर शर्मा ने कहा, किसान कृषि कानून के विरोध में कड़ाके की ठण्ड में सड़कों पर बैठे हुए हैं। लेकिन सरकार है की ज़िद पर अड़ी हुई है। शायद इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसी हिटलर शाह सरकार देश हित मे ठीक नहीं है। इसलिए प्रदेश के 14 जिलों में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी।
इसी के तहत भिण्ड में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देशाई,प्रदेशाध्यक्ष रजनीश सिंह ,पूर्व मंत्री रामनिवास रावत,पूर्व मंत्री लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह, गोहद विधायक मेवाराम जाटव सहित कई नेता शामिल रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा मोदी सरकार की हठधर्मिता एवं कृषि कानून का पुरजोर विरोध किया जाएगा । कांग्रेस सेवादल की यात्रा किसानों को जागरूक करने की दिशा में एक अहम कड़ी साबित होगी। वही सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा,और युवा सेवादल अध्यक्ष संदीप शाक्य ने बताया यात्रा भिण्ड,मेहगाव,गोहद,मालनपुर में जगह जगह ज़ोरदार स्वागत किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बाजरा खरीदी घोटाले में भाजपा और पुलिस पर साधा निशाना
प्रेसवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने भाजपा सरकार और भिण्ड पुलिस की कार्यवाही पर आरोप लगाते हुए कहा बाजरा खरीदी में भिण्ड में प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला हुआ। उन्होंने कहा है कि 350 से ज्यादा व्यापारी फर्जी किसान बनकर अपना गल्ला बेचकर किसानों के हक़ डकारने का काम कर रहे हैं ।
90 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी भिण्ड पुलिस के द्वारा अभी तक चालान की प्रकिया शुरू नही की गई है।
जो जांच कमेठी गठित की गई उसका कोई अता पता नहीं है। फसल बेचने वाले संदिग्धों के नाम न उजागर हुए है और न आरोपियों पर कोई कार्यवाही होना ये दर्शाता है कि ये सब मिली भगत है। इसमें भिण्ड प्रशासन,पुलिस, और प्रदेश के सहकारिता मंत्री की मंशा ठीक नहीं है, किसान पुत्र है की मंचो पर डींघें मारने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ किसानों को लूटने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। हद तो तब हो गयी कि उनके ही हको पर भाजपा के व्यापारी कार्यकर्ता फर्जी किसान बनकर लूट मचा रहे हैं। और प्रदेश सरकार मामले में लीपापोती पर उतारू है।
कोई टिप्पणी नहीं