ओबेदुल्लागंज - ग्राम बमनई के भवानी सिंह हुए सम्मानित, एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र
ओबेदुल्लागंज:-(सत्येंद्र पांडे) - जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बमनई के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भवानी सिंह व ग्राम के ही मधुसूदन दुबे का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दोनो युवाओं का सम्मान महिला अपराध रोकने में सराहनीय भूमिका निभाने के तहत किया गया।
यह सम्मान मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया।जिसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।यह प्रशस्ति पत्र रायसेन में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला के हाथों भवानी सिंह और मधुसूदन दुबे को दिया गया।आपको बता दे, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्र के भवानी सिंह और साथी की प्रशंसा की।
ग्राम बमनई निवासी भवानी सिंह अपने क्षेत्र में भवानी भाई के नाम से प्रसिद्ध है।मुख्यमंत्री ने दोनों युवकों को प्रदेश का असली हीरो बताया।दरअसल बीते वर्ष ग्राम बमनई निवासी एक पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था,जिसकी जानकारी बेटी ने अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने ग्रामीण भवानी सिंह व मधुसूदन दुबे को बताई।
तब भवानी सिंह ने तत्काल डायल 100 और नूरगंज थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी और पुलिस के कहने पर मददगार दोनों ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के आने तक बातों में उलझा कर रखा,मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उनके इस साहसिक कार्य हेतु मध्यप्रदेश शासन में द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर दोनों युवकों का सम्मानित किया।इस सम्मान के लिए दोनों व्यक्तियों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं