Top News

भिण्ड - सेवानिवृत्त होने पर दी विस्तार अधिकारी को दी गई विदाई


 

भिंड -(हसरत अली)-  जनपद पंचायत कार्यालय भिण्ड में पदस्थ विस्तार अधिकारी विद्याराम शाक्य को संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों ने फूल मालाओं के साथ किया भावपूर्ण विदा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ पी एस कौरव के अलावा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 


यहां बता दें कि विस्तार अधिकारी विद्याराम की निर्धारित आयु सेवा पूर्ण होने पर उनको विदाई दी गयी है। वे 31 दिसंबर 20 को सेवानिवृत्त हुए है। 

इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ सेवाएं देने के दौरान अच्छा बेरे समय का ज़िक्र भी किया एवं उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विदाई देते वक्त सचिव सह सचिव एवं कर्मचारियों ने उनको शॉल श्रीफल व फूल मालाओं से के साथ विदा किया। तभी साथी कर्मचारियों के आंखों से आंसू छलक पड़े।


---भिंड से हसरत अली।

कोई टिप्पणी नहीं