Top News

होशंगाबाद - गणतंत्र दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर करेंगी ध्वजारोहण

 


होशंगाबाद 25 जनवरी, 2021/-(अजय सिंह राजपूत)- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड होशंगाबाद में आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ध्वजारोहण करेंगी। 

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी, परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके उपरांत गणतंत्र दिवस परेड एवं मार्च पास्ट का आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न विभागों की चलित झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं