भिण्ड - बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत,
भिंड -(हसरत अली)- उमरी थाना अंतर्गत बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। हंड्रेड डायल की मदद से उसे डेड हाउस भिजवाया गया। जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लहार रोड अकोड़ा चिमनी के पास, शक्ति ईट भट्टा के सामने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होम सिंह पुत्र राम अवतार सिंह दोहरे की मौत हो गयी, म्रतक अपनी बाइक पर सवार होकर शाम 7: 30 बजे ससुराल नारोल जिला जालौन जा रहे था। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया गया है मृतक पेशे से मज़दूर था। वह अपने पीछे 2 पुत्र और दो पुत्री छोड़ गया है। सूचना पर पुलिस ने शव पीएम करा परिजनों को शोंप दिया है। दुर्घटना कारक वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।
कोई टिप्पणी नहीं