Top News

भिण्ड - विधायक ने जन्मदिन पर किया रक्तदान


भिंड -(हसरत अली)- अमूमन लोग जन्मदिन पर फ़ल शोल गरीब बस्तियों में बच्चों को भोजन करा कर जन्म दिन मनाते हैं। लेकिन भिंड के स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने  शुक्रवार को अपने जन्म दिन पर एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक अलग संदेश दिया एवं खुद रक्तदान भी किया । 

यहां बता दें कि मेला ग्राउंड के पास अपने निजी निवास पर विधायक ने रक्तदान कर 43वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान 43 लोगो ने उनके साथ ब्लड डोनेट किया जिनमें मयंक राजावत, लल्लन सिंह भदौरिया, शैलू भदौरिया, हाकिम सिंह, योगेश सिंह भदोरिया, अमित जैन, रामकरण सिंह, सूरज शर्मा, धर्मवीर सिंह, अभिषेक सिंह, पप्पू सिंह, रजत मिश्रा, सुनील सिंह नरवरिया, नीलेश, गौरव दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, सौमित्र राजावत, सुधाकर राजावत, रामेंद्र सिंह, आकाश श्रीवास, विनोद सिंह, दीपेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, राज शर्मा, सुनील रत्नाकर, बृजेश सिंह, नव प्रकाश, जिंदरी सिंह राजावत, सोनू सिंह कुशवाह, आकाश सिंह, अतुल राजावत, संगीत सिंह, प्रखर त्रिवेदी, सुधीर तोमर,रवि ठाकुर,दीपू सोनी,उमेश सिंह, शिव नारायण सिंह,संजय यादव,सतेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह राजावत, प्रवीण राजावत आदि शामिल रहे।

जन्मदिन पर संजीव ने अन्य लोगो से रक्तदान करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा है कि रक्तदान एक ऐसा दान है जो श्रेष्ठ है।  हमारे इस दान से किसी की जान भी बच सकती है तो हमें इस दान को निरंतर करते रहना चाहिए।  यही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने ने आगे ये भी कहा कि भिंड जिला चिकित्सालय में ब्लड से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।



विधायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए। लोगों ने फूल मालाएं पहनाई। इस मौकेपर संजीवनी रक्तदान संगठन से बबलू सिंधी, प्रभात राजावत, संदीप सिंह कुशवाह, तिलक सिंह भदौरिया, ब्लड बैंक प्रभारी महेश बोहरे, गौरव यादव, अनीता कुंजम, राघवेन्द्र सिंह  शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं