भिण्ड - कृषि बिल किसानों के हित में हैं, कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रहीं हैं:- रसाल सिंह
भिण्ड -(हसरत अली)- भाजपा के वरिष्ठ नेता रसाल सिंह ने कहा हैं जो कभी किसानों के सुख दुख में शामिल नहीं हुए न कभी किसानों के विकास की कोई चिंता की वो आज किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।
मैं किसान भाईयों से आव्हान करता हूं कि चिंता न करें। भाजपा सरकार किसानों की सरकार हैं। प्रधानमंत्री मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की सरकार लगातार किसानों के विकास की चिंता कर रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो वह किसानों को बरगलाने और झूंठ भड़काने में जुट गयी हैं। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि किसान भाई समझदार हैं वो अब कांग्रेस की झूठी बातों में आने वाले नहीं है।
पूर्व विधायक श्री सिंह ने आगे कहा हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकारों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। मात्र बोट बैंक की राजनीति होती रहीं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो जिम्मेदारी भाजपा सरकार को सौंपी गयी है उस पर सरकार खरी उतरेगी हैं। कोंग्रेस ने कभी किसानों के विकास के बारे चिंता नहीं की। उन्होंने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को किसान हितैषी योजनाओं का लाभ मिलने लगा तो कांग्रेस व राष्ट्रविरोधी ताकतों के पेट में दर्द होने लगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपये किसानों के खातों में पहुंच रहे हैं। कोरोना काल के संकट में मप्र के माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति संवेदनशील होकर 4 हजार रूपये खातों में डालने का कार्य प्रारंभ किया हैं। अब मप्र के किसानों के खातों में कुल 10 हजार रूपये खातों में आएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नवीन कृषि कानून बनाकर उन्हें बंधे-बंधाये रूटीन से आजादी प्रदान की है। किसान अब अपनी क्षमता के अनुरूप उपज का भण्डारण कर सकता है।
कॉन्टेक्ट फार्मिग के जरिये अच्छे से अच्छा लाभ लेकर अपनी फसल का अनुबंध कर सकता है और तीसरे कानून के तहत किसान अपने उत्पादों को कहीं भी जाकर बेच सकता है। जो लोग इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं वे असल में किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में केन्द्र एवं राज्य सरकार सदैव खड़ी है।
भिण्ड से हसरत अली।
कोई टिप्पणी नहीं