Top News

भिण्ड - हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

भिंड - (हसरत अली) - मंगलवार 72 वां गणतंत्र दिवस शाला प्रांगण में नवीन प्राचार्य के साथ हर्षोल्लास में मनाया गया। ध्वजारोहण एक दिन की प्राचार्य  छात्रा कुमारी दीप्ति यादव द्वारा कराया गया था । 

यहाँ बता दें बालिका शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के परिपेक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा कुमारी दीप्ति को गणतंत्र दिवस के पूर्व ही प्राचार्य का दायित्व 25 जनवरी शाम दिया गया था । सर्वप्रथम नवीन प्राचार्य महोदया द्वारा सरस्वती पूजन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण कर नमन किया गया। तदुपरांत ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही तत्कालीन प्राचार्य जितेन्द्र तोमर के जानिब से फूलों का गुलदस्ता देकर नवीन प्राचार्य का स्वागत किया गया ।उसके बाद समस्त स्टाफ ने महापुरुषों को नमन करते हुए प्राचार्य का अभिवादन किया।



इस मौके पर ओपी प्रजापति द्वारा बुंदेली लोकगीत सुनाया गया,वहीं यूडीटी अनिल गुप्ता ने संक्षिप्त व सारगर्भित उद्बोधन दिया। प्रोग्राम में महिला शिक्षिक आभा सिंह , रजनी गौतम ने कविता एवं गीतों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी कड़ी में उच्च माध्यमिक शिक्षक एनके दुबे, संतोष सिंह कुशवाह एवम मुकेश सिंह भदौरिया ने पूर्ण आजादी के पर्व पर प्रकाश डाला । अंत में तत्कालीन प्राचार्य जितेंन्द्र तोमर ने 72वें गणतंत्र दिवस की महत्ता को समझाते हुए भारतीय संविधान एवम परमात्मा के संविधान का अक्षरशःपालन करने पर जोर दिया गया । मंच का संचालन संतोष सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर जेएसके ऊमरी जनशिक्षक राज नारायण सिंह एवं रावराजा सिंह भी मौजूद रहे।




छात्र ने कलेक्टर को किया  उन्हीं की छवि का छायाचित्र भेंट

 वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र सुमित विमल द्वारा बनाये गए कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी के स्कैच सभागार में भेंट किये गए,इस दौरान छात्र सुमित को कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया।


नवीन प्राचार्य ने बैठक ले, कार्यों की समीक्षा

 शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण की समाप्ति उपरांत नवीन प्राचार्य द्वारा संकुल के प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई, जिसमे प्राचार्य द्वारा शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ सभी छात्र /छात्राओं को निश्चित रूप से मिलना चाहिए पर प्रकाश डाला गया ।शासन की लाभकारी योजनाओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने में कर्मचारी लापरवाही एक अवरोध है। इसके लिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रस्तावित जाएगी। प्राचार्य   ने छात्र-छात्राओं की 100% मैपिंग , जाति प्रमाण पत्र ,छात्रवृत्ति, सूखा मध्यान्ह भोजन वितरण ,असफल खातों के अपडेशन ,प्रतिभा पर्व के मूल्यांकन की कार्यवाही पर चर्चा की, साथ ही covid 19 की जारी SOP  का पालन करते हुए हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने, एवं कक्षा 10 व 12 के परीक्षा परिणाम में वृद्धि किस प्रकार हो इस पर विस्तृत निर्देश दिए गए*।  

वहीँ शासकीय माध्यमिक विद्यालय अकहा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्मिला आर्य को बार-बार निर्देश देने के बावजूद असफल खातों का अपडेशन नहीं किया गया। यदि सम्बंधित प्रभारी द्वारा आज शाम तक कार्य पूर्ण होने का प्रमाणीकरण  प्रस्तुत नही किया जाता तो सम्बंधित का इस माह के वेतन रोकने की कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी की ओर भेजा का आदेश प्रस्तावित किया गया।

अंत में नवीन प्राचार्य द्वारा समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा एक दिन का प्राचार्य बनाये जाने के लिए धन्यवाद  ज्ञापित किया गया।



 

कोई टिप्पणी नहीं