भिण्ड - शास0 उ0 मा0 विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित
भिंड - (हसरत अली) - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिहोना में रविवार अनिल समाधिया फूल माला व शॉल श्रीफल देकर भावपूर्ण विदाई दी गयी,उन्होंने अपनी जीवन के 44 वर्ष विद्यालय में बिताकर छात्र/छात्राओ के अलावा शिक्षकों को भी प्रेम में बांधकर अपनेपन का एहसास कराया एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। बताया गया है श्री समाधिया ने अपने कार्यकाल में छात्र छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पहुंचाया। उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर, खो खो कबड्डी में राज्य स्तर पर अंपायरिंग की। इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर बच्चो को जीवन के पहलुओं के बारे में अवगत कराया। आप पूरे विद्यालय परिवार को अपना परिवार मानते थे। उनका विद्यार्थियों के अलावा विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य से मित्र की तरह व्यवहार था। वो मार्गदर्शन भी करते थे। अपनी की नियुक्ति 4 नवंबर 1976 को विद्यालय में हुई थी। तब से निरन्तर इसी विद्यालय में अपनी सेवाएं देते चले आ रहे थे। यही कारण है कि विद्यालय परिवार उन्हें पित्रसम मानता है। उन्होंने अपना जीवन काल विद्यालय को समर्पित किया है। जब विद्यालय प्राइवेट था तब उनकी नियुक्ति हुई थी। तभी 27 मार्च 1985 में विद्यालय शासकीय अधिपत्व में आया था। इसका शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की कर कमलों द्वारा 8 मार्च 1959 को हुआ था। तभी से आपकी सेवाएं विद्यालय को मिलती चलीं आ रही थी। कार्यक्रम में बतौर अध्यक्षता मुरारी लाल अग्रवाल नेगी, विशिष्ट अतिथि नारायण बोहरे रहे।मंच संचालन आशीष पाल जादौन ने किया एवं आभार विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया।
वही प्रोग्राम की नरेश पाल सिंह, विवेक शर्मा ,मनीष मिश्रा, मंगल सिंह, राजीव व्यास, शिव प्रताप सिंह, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, विद्याराम भास्कर, गौरव सैंथिया, विद्याराम रायपुरिया, अमरीश पचौरी, अनुपम सिसोदिया, देशराज श्रीवास, कृष्ण कांत शर्मा, विनोद तिवारी, बृजेश दोहरे ,पवन शर्मा, सत्यम पचौरी ,हृदेश जारोलिया, आदि ने शोभा बड़ाई।
भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।
कोई टिप्पणी नहीं