Top News

भिण्ड - लोकसभा विधानसभा में काम करने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट- गुर्जर


 

भिण्ड - (हसरत अली) -  जमीन से जुड़े लोगों को ही मिलेगा टिकट जिला, ब्लॉक कमेठी के साथ अबकी बार बूथ कमेठी की रिपोर्ट भी तय करेगी नगरपालिका, नगर परिषद में किसे चुनाव लड़ना है। ये बात प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं भिण्ड नगरपालिका के पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर ने तक्षशिला मैरिज गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

 श्री गुर्जर ने कहा हमारे नेता कमलनाथ ने निर्देश दिया है समन्वय और संयम के साथ जिले की रिपोर्ट के आधार पर टिकट तय करो। भोपाल के चक्कर लगाने की जरूरत नही है।

*वही केंद्र पर साधा निशाना*- 

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए कहा किसान विरोधी तीनो काले कृषि बिल देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले हैं। इस के लिए कांग्रेस अंतिम साँस तक किसानों के साथ है। सहप्रभारी शोभा शिवहरे ने कहा राजनीति में सक्रिय महिलाओ को टिकट में मौका दिया जाएगा। नेताओ की सिफारिश से घर चलाने वाली महिलाओं की सिफारिश इस बार नही चलेगी। हम चाहते है राजनीति में भी महिलाए अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर निभाये।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने पर्यवेक्षक से कहा बस इतना ध्यान रहे कि पार्टी के लिए हर समय  लड़ने वाले जमीनी कार्यकर्ता का अहित न हो। ये बात  नगरीय निकाय चुनाव भविष्य के बड़े चुनाव का पैमाना तय करेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वाज,प्रदेश महासचिव भगवानदास सैंथिया, रामहरी शर्मा,सुरेश राजपूत,यंग सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र भादौरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष ईरशाद अहमद,सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार देशलहरा,नगर अध्यक्ष संजय भूता,शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,मनोज देपुरिया,कल्पना मिश्रा,रेखा भादौरिया,रीना चैहान, प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, आदि ने सुझाव दिए। मंच का संचालन अरविंद बघेल और आभार राहुल राजावत ने किया।


*उमीदवारों ने सौपे बायोडाटा* 

अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों ने पर्यवेक्षक को बायोडाटा सौपे और अपने समर्थकों के साथ नारेवाजी की पर्यवेक्षक ने नारेवाजी के लिए मना करते हुए कहा ये बायोडाटा मान्य नहीं बूथ एजेंट या बीएलओ की रिकमंड कराओ, और एक बूथ पर छः बूथ कार्यकर्ताओ की सूची सहित जमा करें। मैं 15 दिन बाद फिर आऊँगा, तब तक तैयार कर लो। जो ये कार्य नही करेगा वो टिकट की आशा छोड़ दें।


भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं