Top News

भिण्ड - पुलवामा में शहीद जवानों एवं किसानों को मशाल जुलूस निकालकर दी श्रद्धांजलि


भिण्ड - (हसरत अली) - पुलवामा शहीदों एवं आंदोलन में शहीद हुए किसानों को धरने पर बैठे किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर दी श्रद्धांजलि।  संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवान पर रविवार को शहर भिंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस सदर बाजार होते हुए परेड चौराहे पर पहुँचा जहाँ उन्होंने जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए जुलूस का समापन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि पुलवामा में हुए 44 जवानों की शहादत में अभी तक सरकार की जांच भी पूरी नहीं हो पाई है। सरकार यह भी पता नहीं लगा पाई है कि  पुलवामा में जिस समय घटना घट रही थी उस समय उसकी फोटोग्राफी कौन कर रहा था। वहीं 78 दिनों से ज्यादा किसान विरोधी एवं जन विरोधी काले कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में 200 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर आज संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मशाल जुलूस कैंडल मार्च निकला और घरों पर दीपक जलाएं।

 यहाँ बता दे की भिंड में  किसान धरने के अनिश्चितकालीन धरने का 37 वा दिन है इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह चौहान, नाथू सिंह बघेल,, बी के बौहरे, विनोद सुमन, सूरज रेखा त्रिपाठी, जोया खान, मंजू डॉक्टर जजाराम यादव ,मुकेश सिंह पवैया , अरुण यादव इंद्रजीत राजोरिया ,बच्चू लाल हरसाना, बंदना रागिनी रामसेवक शर्मा साहिल खान डॉक्टर नदीम खान शामिल रहे।


भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं