भिण्ड - फसलों का पंजीयन,आधार लिंक प्रक्रिया में सुधार हो - डॉ रमेश दुबे
भिण्ड - ( हसरत अली ) - सरकार द्वारा रबी फसल एमएसपी दर पर शासकीय खरीद पंजीयन की प्रक्रिया में सुधार किया जाय। ताकी किसानों की समस्याओ का निदान हो सके। इस आसय का भाजपा नेता रमेश दुबे ने कलेक्टर से रूबरू हो कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं पत्र सौपकर उक्त समस्याओं को तत्काल निराकारण करने की मांग की।
पत्र के माध्यम से डॉ रमेश दुबे ने कलेक्टर से कहा कि वर्तमान की मध्यप्रदेश सरकार पूर्ण रूप से किसान हितैषी है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार के मुखिया शिवराज सिंह प्रतिबद्ध हैं। किन्तु जिले में किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
उन्होने ने बताया कि ई उपार्जन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशासन ने जो व्यवस्था की गई है। उसकी वजह से किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जो नहीं होना चाहिए, ई उपार्जन प्रक्रिया में आधार लिंक के लिए किसान राजस्व कर्मचारियों के पास जा रहे है और पंजीयन केन्दों के चक्कर काट रहा है जिसकी कारण किसान अधर में लटका हुआ है, यही कारण है कि बड़ी संख्या में किसान पंजीयन कराने में निष्फल रहेगा।
डॉ दुबे ने कलेक्टर को कहा कि आधार लिंक एवं फसल पंजीयन के लिए एकीकृत व्यवस्था प्रशासन को करनी चाहिए और एकल खिड़की से ही किसान पंजीयन कराया जाए ताकि किसानों को इधर उधर भटकना न पड़े।
कलेक्टर से चर्चा में डॉ रमेश ने कहा कि प्रशासन द्वारा फसल पंजीयन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। जो अपर्याप्त है, इतने कम समय मे किसान अपनी फसलों का पंजीयन व आधार लिंक प्रक्रिया दोनों किसी भी सूरत में नहीं करवा पाएंगा। जिसके लिए समय सीमा में वृद्धि की आवश्यकता है।
डॉ दुबे आगे कहा प्रशासन द्वारा भिण्ड जिले में मात्र 51 पंजीयन केंद्र बनाये गए हैं। जबकि जिले में किसानों की सख्या अधिक है। इसी लिये पंजीयन केंद्रों की संख्या बड़ाई जानी चाहिए। जिससे किसान अपना पंजियन समय रहते कर सकें।
इसपर कलेक्टर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पंजीयन प्रक्रिया में आधार एवं पंजीयन विषयक मांगो के लिए शासन को आज ही प्रस्ताव भेजा जाएगा व केंद्रों की संख्या बढ़ाने की भी कार्यवाही की जावेगी।
इस मौके पर उनके साथ रामदास सोनी, राहुल भारद्वाज, लटूरी शर्मा, आनंद भारद्वाज, अजय दुबे, मयंक सोनी एवं अतुल जाटव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं