भिण्ड - प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन जिला इकाई का किया विस्तार, ब्लॉक कार्यकारिणी गठित
भिंड - (हसरत अली)- प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन इकाई भिंड ने किया संगठन का विस्तार, अब संगठन शहर से ब्लॉक स्तर तक करेगा अपनी गतिविधियां संचालित।
सोमवार को शहर में संचालित बचपन प्ले स्कूल में एक बैठक आयोजन किया गया। जिसमें संस्कार स्कूल संचालक डॉ मनोज जैन द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत गयी। जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा के द्वारा भिण्ड ब्लॉक के सरक्षक राजपाल सिंह कुशवाह , संचालक सिटी प्राइड स्कूल, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भदोरिया संचालक देशराज मेमो. HSS भिण्ड, एवं ब्लॉक महिला विंग अध्यक्ष सुश्री सीमा वर्मा जी संचालक दीनानाथ स्कूल भिण्ड का प्रस्तावित कर जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसका उपस्थित अधिकारियों ने ध्वनिमत से सहमत दी। वहीँ नव निर्वाचित ब्लॉक पदाधिकारी को बधाई दी और बायतु संभालते हुए ब्लॉक पदाधिकारियों ने PSA मे अपनी सक्रियता का भरोसा दिया।
बैठक परिचर्चा मे कोरोना काल से बंद पड़े स्कूल कक्षा एक से आठ तक पुन शीघ्र खुलवाने, बिना TC किसी भी छात्र का शास. / अशा. विद्यालय में प्रवेश न करने और कड़ाई से पालन करने व स्कूलोँ के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। तभी ब्लॉक नव नियुक्ति पदाधिकारियों द्वारा शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित कर सभी समस्यायों को प्रमुखता से रखने का भरोसा दिया। साथ ही संगठन के हित में कार्य करने का भी विश्वास जताया गया । इस मौके पर PSA Bhind जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा, डॉ मनोज जैन , अशोक शर्मा, संजीव पांडेय , अनिल जैन , वही अटेर से विलास शर्मा , विकास त्रिपाठी , उमेश ओझा , शहर से प्रमोद शर्मा , संजय सिंह कुशवाह , नरेंद्र सिंह भदोरिया, ब्लॉक फूप से नीरज सिंह भदोरिया , सुधीर सर, मनमोहन कर्ण, पंकज शर्मा, जीतू प्रताप, मोजीराम शर्मा , विनीत वर्मा, डी के शर्मा, सहित अन्य संचालक मौजूद रहे। अन्त में PSA Bhind सभी का आभार व्यक्ति है।
भिंड से हसरत अली की ख़बर।
कोई टिप्पणी नहीं