Top News

भिण्ड - पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है कृषि काला कानून - बघेल


भिण्ड - (हसरत अली) -  कृषि कानूनों के विरोध में मैंदान में डेट किसानों ने कोंग्रेसियों के साथ देशव्यापी चक्का जाम किया। जैसे कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में चक्का जाम किया है। वही भिंड में रेलवे स्टेशन के पास अटेर रॉड पर जिला कांग्रेस कमेटीदुआरा चक्का जाम कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया ।

 प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ज़िले में कांग्रेस कमेटी ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर अटेर रोड को पूरी तरह चक्का जाम करते हुए जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र में किसानों के हित में बता कर तीन काले कृषि कानूनों के जरिए पूंजी पतियों को लाभ देने की जुगत बना रही है। जिसका देश भर में किसान विरोध करते हुए पिछले 72 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डाटा हुआ है। उसी के समर्थन में ज़िले में किसानों ने देशव्यापी चक्का जाम किया है और कांग्रेस भी अपना समर्थन जताते हुए मध्यप्रदेश में चक्का जाम प्रदर्शन कर रही है। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि इस प्रदर्शन के जरिए वे सरकार को यह बता देना चाहते हैं कि विपक्ष किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह हमारा दायित्व है कि हम सरकार को चेताएं कि जो कृषि कानून सरकार किसानों पर थोपने की कोशिश कर रही है। उसे रद्द किया जाए । 

चककजाम में डॉ. राधेश्याम शर्मा,भगवानदास सैंथिया,ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू, रामहरी शर्मा,जगदीस शर्मा,वीरेंद्र यादव,मनोज देपुरिया,संजय भूता, प्रदीप जैन,रामौतार चौधरी,सुरेन्द्र राजौरिया,जबर सिंह कुशवाह,रेख भादौरिया,सुभाष राठौर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,राजबीर बघेल,हिम्मत सिंह हरिऔध,निधि जाटव,पिंकी जाटव,कविता मुकेश गर्ग,आंनद शाक्य,कल्पना मिश्रा,राहुल कुशवाह,संतोस त्रिपाठी,अरविंद सोनी,विश्वीर सिंह,अरविंद बघेल,रूपसिंह सरैया,शैलेंद्र भादौरिया,राजेश शर्मा,अनिल भारद्वाज,इल्यास खान,महेश जाटव,बलराम जाटव, राकेश खेमरिया,विनोद जाटव,चन्द्रपाल सिंह परिहार,राहुल राजावत,अंकित तोमर,पीसी दीक्षित,पवन भारद्वाज,राकेश शाक्य,भीकम सिंह गुर्जर,अमित शिवहरे,विज्जु यादव,रामसत्य त्यागी,रवि यादव,गोपाल राजावत, सहित दो सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।


भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं