Top News

भिण्ड - जिला कांग्रेस ने नगरपालिका चुनाव के लिए किये वार्ड प्रभारी नियुक्त


भिंड - (हसरत अली)-  जिला कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारी करते हुए  नगर पालिका भिंड में प्रत्येक वार्ड के लिए एक- एक वरिष्ठ नेताओं को प्रत्याशी चयन व सामंजस्य बनाकर जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

कांग्रेस के संगठन महामंत्री एवं जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रभारियों की सूची प्रेस को जारी कर बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने  नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर 39 वार्डो में जिम्मेदार एवं वरिष्ठ नेताओं को एक एक वार्ड में विजयी बनाने एवं सामंजस बिठाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

वहीँ प्रत्येक प्रभारियों को वार्ड में भ्रमण कर सप्ताह भर में संभावित जीत दर्ज कराने वाले प्रत्याशी की रिपोर्ट जिला कांग्रेस को सौंपने का निर्देश दिया है। नियुक्त प्रभारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक प्रभारी नगर और शहर कांग्रेस सभी अध्यक्ष और मंडल सेक्टर अध्यक्षों को साथ लेकर वार्ड में बैठक सुनिश्चित करें।

 नियुक्त प्रभारियों में क्रमशः वार्ड 1. मे भगवती प्रसाद शर्मा,2 .में चन्द्रपाल सिंह परिहार,3 मनोज देपुरिया,4. रूपसिंह सरैया,5.स्नेहलता जैन,6.राकेश खेमरिया,7.राजमणि शर्मा,8.राहुल सिंह राजावत,9.विश्वीर सिंह विस्से,10.दीपचंद्र तिवारी,11.पानसिंह सुमन,12.ममता मिश्रा,13.रामहर्ष सिंह कुशवाह,14.विनोद कुमार जैन कुल्लू,15.ईरशाद अहमद,16.विनोद पंडित,17.मोहम्मद शहजाद,18.मुकेश मिश्रा,19.रेखा भादौरिया,20.भगवानदास सैंथिया,21.श्रीमत्री कृष्ना सक्सेना,22.आसतोष शर्मा,23.नरेंद्र चौधरी,24.जीवाराम जाटव,25.महेश जाटव,26.मायाराम जाटव,27.डॉ. राधेश्याम शर्मा,28.थानसिंह यादव,29.डॉ. वीरेंद्र भदौरिया,30.अरविंद अरेले,31.देवेंद्र सिंह कुशवाह,32.वीरेंद्र जैन एडवोकेट,33.प्रमोद जैन डब्बू,34.अशोक जैन,35.रामशेष बघेल,36.विवेक पचौरी,37.वीरेंद्र यादव,38.इंजी-अंशु अरेले,39.बलराम जाटव को नियुक्त किया है।


भिंड से हसरत अली की रिपोट।

कोई टिप्पणी नहीं