भिण्ड - कोंग्रेसियों ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि
भिण्ड - (हसरत अली) - गुरुवार ऊषा कॉलोनी में जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अर्जुन सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई व उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगरपालिका भिंड सह प्राभारी इरशाद अहमद के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह के बारे में बोलते हुए प्रभारी श्री अहमद ने कहा वे एक कुशल राजनेता एवं प्रशासक थे इसी लिए उनको राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता था।
उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए गरीबो ,एससी, एसटी वर्ग के लिए कई योजनाएं लागू की। वही युवा नेत्री निधि जाटव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंह ने सरकारी कर्मचारियों का विशेष ख्याल रखा और श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई थी। जो आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह जी एक निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति की शुरुआत की और कांग्रेस में आये। मानव संसाधन और संचार मंत्री के रूप में अनेक योजनाए लागू कर जन-जन तक पहुंचने का कार्य भी किया।
इस अवसर पर एडवोकेट सत्यप्रकाश गोय,अनिल भारद्वाज,जिला महामंत्री यतेन्द्र कुमार मिश्रा, जिलामंत्री राहुल सिंह राजावत, कमलेश सिंह कौरव,रानू भदौरिया, रामविहारी वर्मा,शाहिद खान गुड्डू, शिवम शर्मा ,प्रकाश यादव विवेक परिहार कमलेश जाटव रामजीलाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।
कोई टिप्पणी नहीं