Top News

ओबेदुल्लागंज - लोकप्रिय युवा पार्षद बालू नरवरिया का निधन, नगर में शोक की लहर


ओबेदुल्लागंज - ( सत्येंद्र पांडे ) - लंबे समय से कोरोना का उपचार ले रहे नगर के मिलनसार भाजपा पार्षद वालू नरवरिया का आज तड़के भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

उनके दुखद निधन का समाचार आते ही संपूर्ण नगर में शोक व्याप्त हो गया। बालू नरवरिया के सभी प्रमुख दलों के नेताओं मीडिया मित्रों औऱ सामाजिक कार्यकर्ताओ से मधुर सम्बंध थे।उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड में विकास के अभूतपूर्व कार्य पूर्ण कराये थे। बालू नरवरिया सुख दुख में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के कार्यों को हमेशा महत्व देते थे। कामर्स संकाय में स्नातकोत्तर बालू नरवरिया अपने छात्र जीवन में मेधावी छात्र रहे।


वह अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी कोरोना से दुखद निधन की खबर के बाद समूचे नगर में शोक और भय का वातावरण व्याप्त है। उनके दुखद निधन पर क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने गहन दुख व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया है। नगर के राजनैतिक पार्टियों के नेताओं सामाजिक बन्धुओं सहित मीडियाकर्मी साथियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं