Top News

ओबैदुल्लागंज - नही रहे औबेदुल्लागंज की मशहूर गुलाब जामुन के निर्माता पूरन उस्ताद


औबेदुल्लागंज(सं):- ( सत्येंद्र पांडे ) -  औबेदुल्लागंज नगर का अपना अलग ही महत्व है।नगर हमेशा से ही लोगो की जुबान पर रहता है जो एक बार यहाँ आता है उसके व्यवहार और खातिरदारी की प्रशंसा अवश्य करता है।नगर एक ओर जहाँ अपने पर्यटन स्थल जो कि,नगर से कुछ किलोमीटर की दूरियों पर है जिसमे भोजपुर,भीमबेटका,सलकनपुर शामिल है। के साथ वह राजनीतिक माहौल के लिए भी जाना जाता है।इसके अलावा नगर की ख्याति गुलाब जामुन की नगरी के नाम से भी प्रसिद्ध है।जिसका श्रेय पूरन उस्ताद को जाता है। यहां की प्रसिद्ध गुलाब जामुन पूरन की गुलाब जामुन के नाम से नगर विख्यात है।आपको बता दे मशहूर गुलाब जामुन के निर्माता अब हमारे बीच नही रहे।यह नगर के लिए बड़ी क्षति है। उनका देवलोक गमन हो गया।आपको बता दें लगभग 51 वर्ष पूर्व पूरन उस्ताद द्वारा नगर ओबैदुल्लागंज के चौराहे पर,गुरुद्वारे के बाजू में छोटी सी जगह पर अपना गुलाब जामुन का कारोबार प्रारंभ किया था।समय गुजरने के साथ उनके हाथों से बनाई गई गुलाब जामुन लोगों के जबान पर इस कदर चढ़ी की गुलाब जामुन क्षेत्र के साथ भारतवर्ष में प्रसिद्ध हो गई,उनकी गुलाब जामुन का स्वाद प्रदेश स्तर के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं व सिने अभिनेताओं ने भी चखा है।इनमें उमा भारती,सुषमा स्वराज आदि शामिल रहे है। 



पूरन उस्ताद के दुखद निधन पर नगर के लोगो ने शोक प्रकट किया है। 84 वर्ष की लंबी उम्र जीने के बाद ईश्वर ने उन्हें अपने पास बुला लिया है।उस्ताद ने की अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। जो आज भी इसी व्यवसाय में लगे हुए हैं और लोगों की जवान का स्वाद मीठा कर रहे है।आपको बता दें पूरन उस्ताद नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश केवट के बड़े पिताजी थे।

कोई टिप्पणी नहीं