Top News

रायसेन/ओबेदुल्लागंज - जगमीत ग्रुप द्वारा शासकीय अस्पताल में किया गया कूलर भेंट


रायसेन - ( सत्येंद्र पांडे ) -  नगर औबेदुल्लागंज में कोरोना महामारी की इस जंग में सेवा में उठते हाथों से नगर में सेवा और सौहार्द्र के उत्कृष्ट उदाहरण सामने आ रहे हैं। इसी तारतम्य में आज नगर के प्रतिष्ठित जगमीत समूह द्वारा नगर के शासकीय चिकित्सालय को उपचाराधीन मरीजों हेतु कूलर समर्पित किया गया। जगमीत समूह की और से संचालक एवं औबेदुल्लागंज ढाबा संघ के अध्यक्ष श्री देवेन्दर सिंह राजू द्वारा यह भेंट एस डी एम गौहरगंज श्री अनिल जैन, एस डी ओ रातापानी अभ्यारण्य एवं ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. अरविंद सिंह चौहान की उपस्थिति में समर्पित की। 


उल्लेखनीय है कि जगमीत समूह पिछले एवं वर्तमान लाॅकडाउन काल में प्रवासी और जरुरतमंद जनों को भोजन तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध करा कर सदैव सेवाभाव में तत्पर रहा है। संचालक देवेन्दर सिंह का यह मानना है यह समय विषम समय हमारे जीवन में अनापेक्षित था। ऐसे में एक दूसरे की सहायता भी संजीवनी का कार्य कर रही है। वे इसी संकल्प के साथ जन कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। 


जगमीत समूह द्वारा प्रस्तुत इस सेवाभाव की नगर के सभी सामाजिक, व्यापारिक और राजनैतिक वर्गों द्वारा सराहना की गयी है। 




 

कोई टिप्पणी नहीं