ओबेदुल्लागंज - बेलगाम दौड़ते वाहन, आये दिन हो रहे दुर्घटना के शिकार
औबेदुल्लागंज - (सत्येंद्र पांडे):-नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है।आये दिन वाहनों की तेज रफ्तार जान की दुश्मन बन रही है।सबसे अधिक दुर्घटना का शिकार फर्राटा भरते डंफरो से होती है।वही कई बार डम्फर भी एक दूसरे के शिकार आपस मे हो जाते है।
यह अंधी रफ्तार से दौड़ते डम्फर लोगो के लिए काल बने हुए है।बुधवार को दोपहर करीब 4 बजे के आसपास भोपाल से होशंगाबाद जा तेज़ रफ़्तार दो डम्फर आपस मे भीड़ गए।जिसमे एक ड्राइवर के मरने की सूचना प्राप्त हुई है।
घटना नेशनल हाईवे होशंगाबाद रोड की ओर जाखला धाम हनुमान मंदिर के सामने की है।तेज़ रफ़्तार दो डम्फर आपस में भिड़ गए उक्त दोनों डम्फर एक ही दिशा में जा रहे थे।
जानकारी लगी है कि,दोनो वाहन एक ही मोटर मालिक के है।आपको बता दे यह दुर्घटना सतलापुर थाने के अंतर्गत हुई है।दुर्घटना के बाद क्रेन मशीन से दोनो डम्फर को अलग किया गया था जिसके कारण उस दौरान मार्ग बाधित हो गया था।
कोई टिप्पणी नहीं