ओबेदुल्लागंज - कांग्रेस आईटी सेल के डिस्ट्रिक्ट रायसेन कोऑर्डिनेटर बने तामोट के संजीव नागर
ओबेदुल्लागंज (सत्येंद्र पांडे):-मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में रायसेन जिले के संयोजक पद पर तामोट निवासी संजीव नागर को नियुक्त किया गया। उन्हें मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आईटी सेल जिला रायसेन बनाया गया।
उनकी नियुक्ति सुरेश पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री, विक्रांत भूरिया,चंचलेश व्यास, सुभाष पटेल,अभिषेक परमार की सहमति से जिला संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है।संजीव नागर पहले भी युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
वही वरिष्ठ नेताओं द्वारा कहा गया कि,आशा है आप कांग्रेस पार्टी के भी सन्देश को गरीब, मजदूर, किसानों की आवाज़ बनकर आमजन तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं