Top News

ओबेदुल्लागंज - ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का जन्मदिवस


ओबैदुल्लागंज - (सत्येंद्र पांडे):- ओबैदुल्लागंज नगर में गुरुवार के दिन ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता सुरेश पचौरी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

नगर की   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व भोजपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन के इस सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय चिकित्सालय ओबैदुल्लागंज में पौधारोपण किया गया।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों व मरीजो को फल वितरण किये गए।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह बिल्ले,कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगू,विनोद इरपाचे,रेवाशंकर राय,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दुर्गेश यादव,परेश नागर,नीलेश गौर आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं