Top News

भिण्ड - भिंड, पन्ना, विदिशा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष बदले


भिंड - ( हसरत अली ) -  कांग्रेस महासचिव केसी वेणु गोपाल ने पत्र जारी कर भिंड, पन्ना, विदिशा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदल दिये है।  मान सिंह कुशवाहा को भिंड, पन्ना से शारदा पाठक, वही विदिशा से निशंक जैन को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया है।




मान सिंह कुशवाह बने भिण्ड  ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष , प्रदेश महासचिव खिज़र मोहम्मद क़ुरैशी द्वारा माननीय सोनिया गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी व पूर्व मंत्री लहार विधायक माननीय डॉ गोविन्द सिंह का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है ।

 अब ज़िला कांग्रेस एक नए शक्तिशाली रूप में काम कर सकेगी । है कि विगत दिनों से डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल की जानिब से विरोध प्रदर्षित किया जा रहा था। इसमें उनके समर्थक भी शामिल है। 

कयास लगाया जा रहा है कि श्री गोविंद के खिलाफ लोवी तैयार करना जिलाध्यक्ष को पड़ा मंहगा, यहां बता दे लहार से डॉक्टर गोविंद सिंह प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सबसे आगे है।

कोई टिप्पणी नहीं