भिण्ड - डॉ गोविंद सिंह ने पीसी में उठाया ओलावृष्टि राशि घोटाला मामला
भिण्ड - ( हसरत अली ) - जिले की गोहद विधानसभा में पीड़ित किसान ओलावृष्टि सहायता राशि मे हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही करने को लेकर लहार विधायक पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कलेक्टर सतीश कुमार एस को ज्ञापन सौंपा है और प्रेसवार्ता कर सरकार को आड़े हाँथो कोसा वहीं गोहद भाजपा नेताओं सहित गोहद में ही तैनात अधिकारियों पर भ्रस्टाचार के गंभीर आरोप लगा माड़े।
यहाँ बता दें कि गोहद विधानसभा में पिछले साल हुई ओलावृष्टि पीड़ितों को जारी हुई 25 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गयी थी,उसी सहायता राशि को अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसमे फर्जी खाते खोल कर सहायता राशि आहरण किया गया है। कई खाते तो यैसे है जो मृतक लोगो के है। वही बहुत से यैसे भी खाते है जिनमे 10 से 15 बार सहायता राशि डाली गयी है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह विधानसभा में प्रश्न भी लगा चुके है।
जिसके तत्काल बाद एक करोड़ बीस लाख रुपये अधिकारियों ने खाताधारकों से वसूल भी कर लिए है। जिसको लेकर गोविंद सिंह ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।
वहीँ उन्होंने शिवराज सिंह को घोटालों का किंग बताते हुए गोहद के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री पर भी अप्रत्यक्ष रूप से घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है हालांकि इसमें दो पटवारियों पर गाज गिर चुकी है और रिकवरी की जा रही है।
अब देखने वाली बात ये होगी कि पूर्व मंत्री के ज्ञापन के बाद कितने अधिकारियों की संलिप्तता उजागर होती है। या फिर पटवारी ही शिकार होकर रह जाएंगे।
भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।
कोई टिप्पणी नहीं