Top News

भिण्ड - बारिश में सालों पुरानी जेल हुई धराशाई , दो दर्जन कैदी मलबे में दबे


भिंड - ( हसरत अली ) -  ज़िले में विगत दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने डेढ़ सौ साल पुराने भवन को धरासायी कर दिया है। उसे बिल्डिंग में 63 साल पुरानी जेल की दो बेरिंग मलवे में तब्दील हो गयी है। जिसमे 21 कैदी दब कर घायल हो गई है। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया  जहां उनको इलाज दिया जा रहा है। एक कैदी गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। बचाव अमले के साथ कलेक्टर, एसपी, अलावा पूर्व सांसद डॉ राम लखन एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी मौके पर पहुंचे।


पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के ने बताया जिले में निरंतर रुक-रुक कर हो रही तेज़ बारिश के कारण शनिवार सुबह सुबह 5:10 पर जिला जेल का पुराना भवन होने के वजह से भरभरा कर धराशाई हो गया। जिसमें बैरिंग क्रमांक 2 एवं 6 में 21 कैदी डब गए थे,दबे कैदियों को कर्मचारियों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया है। जिन्हें ज़िला चिकित्सालय में उपचार दिलवाया जा रहा है। एक कैदी जिसका नाम उदयवीर पुत्र कपतान सिंह जो ज्यादा गंभीर था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जे ए एम ग्वालियर रेफर किया गया है।  सभी की हालत ठीक है। जेल में टोटल 255 कैदी थे। उनकी काउंटिंग कर ली गई है। अन्य कैदियों को ग्वालियर केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। 



*मलबे में दवे निकले गये घायल कैदियों की जानकारी*

घनश्याम वोहरे S/o रामकरन बोहरे उम्र - 35 साल नि० गोविन्द नगर, केशव शिवहरे s% रामभरोसे शिवहरें उम्र - 37 साल निवासी गोविंद नगर,ओमप्रकाश परमार s% जयपाल निo अम्बाह बरबाई  उम्र - 29 साल ,गुड्‌डू उर्फ किशन कांत  s/o कैलाश नारायण उम्र 40 बर्ष निवासी दबोहा  भिंड, सोनू अर्फ शत्रुधन सिंह s% मोहन सिंह उम्र 21 साल  शिवाजी नगर भिंड , अर्जुन राजावत s/०भूप सिंह उम्र - 35 साल निवासी पसिया सहसों थाना इटावा , अंकित लोधी S/o रामधुन उम्र - 21 साल निवासी मुड़ियाखेरा भिण्ड , राजीव ओझा s/० अजय ओझा उम्र - 25 साल निवासी बीटीआई रोड महावीर नगर भिन्ड , आकाश जाटव s/0 राकेश जाटव उम्र - 23 साल ग्राम , गिरधारी पुर अजीतमल औरैया ,बॉबी s/० भागीरथ जाटव उम्र - 23 साल निवासी ग्राम रतनपुर गड़िया पोस्ट अरसु जिला औरेया ,दिलीप यादव s% जयवीर यादव उम्र - 22 साल निवासी गीता भवन चौराहा पोस्ट ऑफिस के आगे भिंड ,राहुल s/o संजीव सिंह तोमर उम्र 20 साल निवासी नवादा बाग भिंड ,रमेश सोनी S/o श्रीराम शंकर सोनी उम्र 27 साल  निवासी हनुमान बजरिया भिड ,बंटू भदौरिया उर्फ शैलेंद्र s/० रामेश्वर भदोरिया उम्र-38 निवासी बिजपुरी , महिपत सिंह s/o शिवराज सिंह राजावत उम्र 19 साल कि ग्राम पुलावली ,छोटू रावत s/0 पंचम रावत उम्र 18 साल नि० पुरानी बस्ती भिलबार मोहल्ला  ,दशरथ भदौ0 s/० रामप्रकाश भदोरिया उम्र -32 साल निवासी रीदौली ,रोहित भदौरिया s% बृजेंद्र भदोरिया उम्र 25 साल खड़ेरी पुरा भिड ,उदय s% कप्तान सिंह उम्र 27 साल निo चेन्नखोद भिंड ,शिवराज s/.हरेंद्र राजावत 50 साल नि. पुलावली भिण्ड,  रामोतार  विधाराम जाटव भिंड है।



कथन,,,,

 आज सुबह 5:10 पर बारिश के कारण ज़िला जेल पुराना भवन होने के वजह से गिर पड़ा है। बेरिंगो से कैदियों को निकालकर जिला चिकित्सालय भेजा गया, घायलों को इलाज दिया जा रहा है। एक घायलों को ग्वालियर भेजा ही जो गम्भीर था। बाकी कैदियों को जरजर भवन से निकल कर केंद्रीय जेल ग्वालियर शिफ्ट किया जा रहा है 

        ,,,,,,मनोज कुमार  सिंह,,, पुलिस अधीक्षक भिंड।

कोई टिप्पणी नहीं