Top News

भिण्ड - कांग्रेस जिलाध्यक्ष का प्रथम भिंड नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

 


भिंड - ( हसरत अली ) -  नवनियुक्त कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सहज सरल युवा नेता एवं ज़िला पंचायत सदस्य मान सिंह कुशवाहा का ज़िले में प्रवेश करते ही सभा मंच तक फल एवं फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया गया। 

इस दौरान उनके साथ,गोहद विधायक मेवाराम जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया,नवनियुक्ति कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, कांग्रेस महासचिव खिज़र मोहम्मद कुरेशी, डॉक्टर राज कुमार देशलहरा के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता बाइकों पर कांग्रेसी झंडा लहराते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे।



इस जोशीले स्वागत में ग्वालियर से भिंड ज़िले में प्रवेश करते ही मालनपुर ,गोहद ,मेहगांव एवं नगर भिंड में भव्य स्वागत किया गया। कहीं पर फलों से तोल कर तो कहीं फूल मालाओ से लाद दिया गया। इस दौरान उनके के साथ लग्जरी गाड़ियों का काफिला चल रहा था। 

काफिले में कांग्रेस पूर्व भिंड दतिया लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया , राहुल भदोरिया ,अनुरूद प्रताप सिंह, पिंकी भदोरिया ,कांग्रेस ज़िला सचिव राहुल कुशवाह, संदीप मिश्रा, ममता मिश्रा, बृजेंद्र सिंह कल्लू, रेखा भदौरिया ,अंशू अरेले, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष राठोर,  आदि साथ थे।

1 टिप्पणी: