भिण्ड - आशा, उषा और आशा सहयोगिनीयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे सरकार- कल्पना मिश्रा
भिंड - ( हसरत अली ) - मध्य प्रदेश के मुख्य शिवराज सिंह मामा को तत्काल मांगों को मानते हुए आशा उषा और आशा सहयोगिनी वर्करों को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देना चाहिए। क्योकि इन्होंने कोरोना काल में अपनी व अपने परिवार की चिंता किये बगैर जान जोखिम में डालकर बिना संसाधनों के और कम पारश्रमिक पर घर घर जाकर सेवाएं दी है।
ये उदगार मध्यप्रदेश कॉंग्रेस की महासचिव कल्पना मिश्रा ने व्यक्त किये। उनके साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय श्री राम बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम हर्ष सिंह, शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी रेखा भदौरिया स्नेह लता जैन भी साथ थी।
पिछले एक माह से अपनी छै: सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी आशा उषा और आशा सहयोगिन को आज रविवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कल्पना मिश्रा ने समर्थन पत्र दिया है। वहीँ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर उनकी मांगों को तत्काल निराकरण करने की मांग की है।
उन्होंने ने कहा है कि सरकार को इनकी समस्त 6 मांगों को मांन कर सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जल्दी वह प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से इस संबंध में मुलाकात करके मांग पत्र सौपेगी कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस उनकी मांगों का समर्थन करती है और आशा करती है उनकी मांगे जल्द पूरी हो।
इस अवसर पर अशोक गुप्ता, राजमणि शर्मा,राहुल कुशवाह, चंद्रपाल परिहार ,मनोज जैन, महेश जाटव ,बलराम जाटव, सतपाल अगरिया , मनीष शिवहरे दर्शन सिंह तोमर,नानू अरेले कमलेश जाटव, मोहर सिंह नीलम भदोरिया राजू त्रिवेदी पिंटू शर्मा हिम्मत सिंह हरिऔध विनोद जाटव आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
,,,,हसरत अली।
कोई टिप्पणी नहीं