Top News

भिण्ड - विधायक ने सरकार से मांगे बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़



भिण्ड - ( हसरत अली ) - जिले में बाढ़ से आई तबाही के मंज़र देखने के बाद स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। उन्होंने सर्किट हाउस पर प्रेस वार्ता बुलाकर कहा जिले में 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। जिनके पुनर्वास के लिए सरकार से 500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा है सबसे ज्यादा नुकसान सिंध नदी के इर्दगिर्द बसे गांवों में हुआ है। 

विधायक संजीव सिंह ने आगे कहा है कि बाढ़ से हुई तबाही के बाद लोगों के पास खाने पीने के लिए अनाज भी नहीं बचा है। वही पशु धन के लिए भूसा चारा सब नष्ट हो गया है। इतना ही नहीं घर गृहस्ती में रखा सामान भी यातो खराब या बह चुका है। 

इसके अलावा जो भी कच्चे पक्के मकान थे वह भी पूरी तरह टूट कर ज़मीदोज़ हो गए हैं कुछ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विधायक ने किसानी की बात करते हुए बताया है पहले तो बरसात के कारण फसल की बोवनी समय से नहीं हो पाई और जो 30% हुई थी वह भी बाढ़ में नष्ट हो गई है। 



विधायक ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटी कपड़ा और मकान के अलावा जो पुल पुलिया सड़कें ध्वस्त हुई हैं और विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई है। इन सब की भरपाई के लिए 500 करोड़ का विशेष पैकेज भिंड जिले के लिए दिया जाए।


भिण्ड  से हसरत अली की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं