रायसेन - अखण्ड रामायण का समापन, पिछले 9 वर्षों से चल रहा अखण्ड पाठ
रायसेन - ( सत्येंद्र पांडे ) - गौहरगंज में प्रत्येक वर्ष अखंड रामायण पाठ होता है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया था। आपको बता दें कि पिछले 9 वर्ष से यह रामायण पाठ प्रत्येक वर्षों से निरंतर चलता आ रहा है।
समिति की माने तो यह पाठ आने वाले 100 वर्षों तक व उससे भी अधिक वर्षों तक निरंतर रहेगा! एक माह तक निरंतर यह अखण्ड पाठ का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया जाता है।
ज्ञात हो कि यह पाठ सम्पूर्ण सावन महीने निरंतर 24 घण्टे चलता रहता है जिसका मूल भाव ग्राम व विश्व कल्याण का रहता है। इसमें प्रत्येक दिन ग्राम गौहरगंज व आसपास के ग्राम के रामायण मण्डल आकर रामायण पाठ करते हैं। यह अखण्ड पाठ इस बार ग्राम के शिवमंदिर में किया गया।
प्रत्येक वर्ष ग्राम के अलग-अलग मंदिरों में अखंड पाठ का आयोजन किया जाता रहा है। ग्राम व आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं की यहां से बड़ी संख्या में आस्था जुड़ी हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं