Top News

भिण्ड - राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, किया पूर्व अध्यक्ष को सम्मानित


 

भिण्ड - ( हसरत अली ) -  आधुनिक भारत के रचयिता कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती को कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने मनाया सद्भावना दिवस के रुप में। 

इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रोग्राम में कांग्रेस की शैली में बोलने वाले वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्री राम बघेल का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। 

इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री राम हरि शर्मा, नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,बृजेंद्र सिंह, कल्लू भारौली, शंकर जैन  जैसे कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं