भिण्ड - वीरांगना रानी अवंतीबाई का बलिदान समाज एवं देश हमेशा याद करेगा - विधायक
भिण्ड - ( हसरत अली ) - वीरांगना रानी अवंतीबाई की 190वीं जयंती सोमवार रात रानी अवंतीबाई चौराह लहार चुंगी पर धूमधाम से मनाई गई। लोधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों ने विधायक संजीव सिंह के साथ कैंडल जलाकर वीरांगना को याद किया।
इस अवसर सदर विधायक संजीव सिंह ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने 1857 की स्वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे।
उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान को समाज एवं देश हमेशा याद करेगा।
लोधी समाज को गौरवान्वित करने वाली स्वतंत्रता सेनानी अवंतीबाई लोधी थीं। वहीँ विधायक ने अवंतीबाई लोधी छात्रावास को 27 लाख की राशि सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की। जिसके लिए लोधी समाज ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
भिंड से हसरत अली की रिपोर्ट।
कोई टिप्पणी नहीं