Top News

भिण्ड - "सेवा समर्पण" ज़िला स्तरीय दिव्यांग शिविर, मेहगाव में 21 सितंबर को


भिंड - ( हसरत अली ) -  ज़िले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म उत्सव को 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा "सेवा समर्पण" के रूप में मनाया जा रहा है। 

उसी सेवा समर्पण का ज़िक्र करते हुए रविवार को सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी अशोक भारद्वाज ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मेहगांव में दिव्यांग शिविर लगाया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त दिव्यांगों को आमंत्रित किया जा रहा है। 



जिसमे पूर्ण रूप से चलने फिरने में असमर्थ दिव्यांगो को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। वही उनकी यूडी आईडी नंबर जनरेट किये जाएंगे। 

पंजियन होने के उपरांत आवश्यकता अनुसार  ई-ट्राईसिकिल एवं अन्य कुत्रिम अंगों को तत्काल दिया जाएगा, शेष बचे दिव्यांगों को दूसरे भाग में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उनके साथ कमल तोमर,शेरू पचौरी भी मौजूद थे।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, सांसद संध्या राय सहित कई भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।


  ,,,,हसरत अली।

कोई टिप्पणी नहीं