भिण्ड - समाजसेवियों एवं पंचवटी पौधशाला की शानदार पहल
भिण्ड - ( हसरत अली ) - स्वर्गीय श्याम बिहारी शर्मा की स्मृति में समाजसेवियों एवं पंचवटी पौधशाला की संयुक्त पहल से शहर के मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर पर श्री श्री 1008 महंत शुभेन्द्र नारायण पुरी महाराज "पत्ती वाले महाराज " के हाँथो 711 तुलसी पौधों का वितरण किया गया वहीँ मंदिर के पुजारियों डॉ. शर्मा के पौत्र देवांशु शर्मा राम और काव्या शर्मा के साथ पूजा अर्चना की गयी।
इस दौरान महाराज नारायण पुरी ने कहा इस पावन पितृ-पक्ष में अपने पूर्वजों को स्मरण करते हुए तुलसी पौध वितरण पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है।
पूज्यनीय पितृ सदैव कल्याण करेंगे, तुलसी का पौधा जिस घर में होता है वह अपने जीवन में सुख और संतोष से परिपूर्ण होता है। ऐसे पुण्य कार्य करने से हमें अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
डॉ श्याम बिहारी हमेशा सामाजिक कार्यों में पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करते रहे। आज उनकी स्मृति में यह कार्य अनुकरणीय है। सर्वप्रथम उनके नाती देवांशु शर्मा राम और नातिन काव्या शर्मा ने मंदिर में भगवान के चरणों
कोई टिप्पणी नहीं