Top News

भिण्ड - लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में शहर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन


भिण्ड - ( हसरत अली ) -  विगत रोज़ लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता एवं गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा चार किसानों की गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा गांधी मार्केट पर धरना प्रदर्शन विरोध प्रदर्शित किया । यह सिलसिला सारा दिन चलता रहा शाम होने पर कैंडल जलाकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा बीजेपी बार बार किसानों पर अत्याचार कर रही है। हद तो तब हो गयी कि लखीमपुर खीरी में धरना दे रहे किसानों पर भाजपा नेता के पुत्र ने गुंडई दिखाते हुए गाड़ी चढा दी। इतना ही नहीं सीतापुर में कांग्रेस कीं राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी को बे बजह गिरफ्तार कर लिया गया। 


इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। भाजपा हर मौके पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बीजेपी ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। वही शाम होने पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंडल जला कर मृत किसानो की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा प्रदीप जैन गुड्ढा, मनोज देपुरिया, संदीप मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, वीरेंद्र यादव, रामजीलाल शाक्य, अनीस कुरैशी, अजय जैन, कामिल खान, सतपालअगरैया , विनोद जाटव, आनंद शांति स्वरूप शाक्य, सोनू राजावत, रूबी शाक्य, नीलम भदौरिया, ऊषाधाकरे, मीना धाकरे ,दुष्यंतसिंघई, कुलदीप भारद्वाज, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, गोविंद शाक्य, पिंटू शर्मा, प्रमोद दीक्षित, ऋतु जैन, कमलेश जाटव , नीरज त्रिपाठी, सूरज पाल सिंह राजावत, अखिलेश चकवा, कौशर खान, जुबेर कुरेशी, भैया राइन, सचिन चौबे , नितिन जैन, राम सत्य त्यागी, शंकर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं