Top News

भिण्ड - महान स्वतंत्रता सेनानी और लेखक थे मौलाना आजाद- मानसिंह


भिण्ड- (हसरत अली ) - शहर कांग्रेस की ज़ानिब से गुरुवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई. जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं कलाम से जुड़ी उपलब्धियों को कार्यकर्ताओ में साझा किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद को ब्रिटिश हुकुमत ने नजरबंद कर दिया था। 

तभी भारत छोड़ो आंदोलन हुआ कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी 3 साल जेल में बिताने पड़े थे. श्री कुशवाह ने आगे कहा श्री आज़ाद  एक महान लेखक और पत्रकार भी थे। जो आज हमारी ज़िंदगी का अनुशरण भी हैं।

 इसी क्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष इरसाद अहमद ने कहा कि मौलाना आजाद महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी थे. कांग्रेस इस महानायक को जयंती पर नमन करती है.। वरिष्ठ नेता रहीश खान ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रमुख राजनीतिक नेता और हिंदू मुस्लिम एकता के समर्थक और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। 

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वज ने कहा श्री मौलाना आजाद के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है ,मौलाना आजाद ने इंडिया विंस फ्रीडम या भारत के आजादी की जीत नामक किताब भी लिखी ।

 इसके अलावा उन्होंने कई उर्दू पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद किया था. 1940 से 1945 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संजय भूता ने किया। 

कार्यक्रम को अशोक गुप्ता,राहुल कुशवाह,विनीत शर्मा बंटी, विवेक पचौरी, बलराम जाटव,संजीव बरुआ,राजीव खन्ना,नयन सिंह कुशवाह बाराकला,भगीरथ सिंह कुशवाह,सोहन तिवारी ने भी संबोधित किया।

 कार्यक्रम में काजी रिजवान,कुलदीप भारद्वज,रानू भादौरिया,ब्रजेन्द्र बघेल,पिंटू शर्मा,देवेंद्र धाकड़,गोविंद शाक्य, चंद्रपाल सिंह परिहार,आदि शामिल रहें।


कोई टिप्पणी नहीं