भिण्ड - युवाओं को आगे आना चाहिये, तभी मिलेगी कांग्रेस को मजबूती-: गोविंद सिंह
भिण्ड - ( हसरत अली ) - कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने युवाओं को आगे लाने की जरूरत है तभी पार्टी को मजबूती मिल सकती है। देश में बड़े बड़े आंदोलन युवाओं की अग्रणी भूमिका से हुए हैं। यह उद्गार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने बीटीआई रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेठी के 137 वें स्थापना दिवस पर व्यक्त किए।
इस दौरान उनके साथ काँग्रेस के वरिष्ठ कद्दावर नेता मौजूद थे। मंगलवार को कांग्रेश स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि लहार विधायक पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के अलावा काँग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने सदारत की ।
इससे पूर्व कार्यालय पर ध्वजा फहरा कर झंडा वंदन किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान । प्रोग्राम का शुभारंभ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ संघर्षसीन नेताओं की कुर्बानियां याद दिलाई। वही डॉक्टर गोविंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं द्वारा युवाओं को आगे लाने की जरूरत है। तभी पार्टी को मजबूती मिल सकती है। नेताओं को समझाते हुए उन्होंने कहा जल्द से जल्द जिलेभर की कार्यकारिणी गठित करें जिसमें निचली जाति को आगे लाएं तभी कांग्रेस पार्टी धरातल पर मजबूत हो सकती है। श्री सिंह ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र,वार्ड,गांव कस्बे में जाकर मेहनत करें और लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने का काम करें। कांग्रेस की विचारधाराओं से अवगत कराएं तब पार्टी जिलेभर में विस्तार करेगी।
अब कांग्रेस पार्टी का पांचों विधानसभाओ में परचम लहराने का समय आ गया है-: मानसिंह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कांग्रेसी स्थापना दिवस पर बोलते हुए भाजपा की दोहरी राजनीति के ज़िक्र करते हुए कहा कि विगत 2 दिन पहले प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज के यहां पर एक भी भाजपा नेता उपस्थिति नही हुआ । ये इस बात का उदाहरण है। भाजपा किस प्रकार की विचारधाराएं रखती है। वही जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता गुड्डू बाल्मीक को माला पहना कर कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म भेदभाव को परे रखकर समानता की दृष्टि से देखती है। कांग्रेस पार्टी में ओछी मानसिकता को बिल्कुल जगह नहीं है। उन्होंने ने कहा मेरा प्रयास है सभी को साथ लेकर चलें आगे आने वाला समय पांचों विधानसभाओ में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
कांग्रेस स्थापना दिवस जिला कार्यालय के अलावा ब्लॉक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ राधेश्याम शर्मा,खिजर मोहम्मद कुरेशी,बाबा भगवानदास सैंथिया, गजेंद्र सिंह भदोरिया, संदीप मिश्रा,धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया,राहुल सिंह कुशवाह,रणजीत सिंह गुर्जर, विनोद पंडित, सुमित बघेल राजवीर बघेल, रेखा भदोरिया,ममता मिश्रा, समीर भदौरिया वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव रणविजय सिंह भदोरिया बृजेंद्र सिंह कल्लू,वीरेंद्र यादव,रॉकी तोमर,अरविंद सोनी,अमित शिवहरे, रामबरन के अलावा दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं