Top News

भिण्ड - बाजरा खरीद कर के विरोध में कांग्रेस उतरी सड़क पर



 

भिण्ड - ( हसरत अली ) -  किसानों के सामने बाजरा, धान खरीदी व वापस करने पर उपजी समस्या को लेकर जिला किसान कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। 9 सूत्री ज्ञापन में किसान कांग्रेस ने कहा है अति शीघ्र किसानों की समस्या का निराकरण कराया जाए। नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। 

इस दौरान किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री फिगर मोहम्मद कुरेशी, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के अलावा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा  के साथ एवं लगभग एक सैंकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिले में किसानों से खरीदा गया बाजरा व धान की फसल को समय से उसका मूल्य न चुकाने और किसानों का खरीदा हुआ बाजरा वापस करने को लेकर जिला किसान कोंग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा है कि शिवराज सिंह सरकार किसानों के साथ चल कर रही है।  

9 सूत्री महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन में कहां है। खरीदी गई फसलों का समर्थन मूल्य ₹2250 बाजरा वापस किया जा रहा है जो न्याय उचित नहीं है। इसमें किसानों का नुकसान है। 

वही विगत दिनों खरीदे गए बाजरा को अमानक बता कब कर वापस किया जा रहा है। इस के इलावा सुबह 4:00 से रात्रि 10:00 बजे तक किसानों को बिजली उपलब्ध कराई जाए। खाद की समस्या से निजात दिलाई जाए। दूसरा किसान के सामने खाद ब्लैक मेलिंग पर अंकुश लगाया जाए। आवारा गोवंश को गौशालाओं में व्यवस्थित किया जाए। 

जिससे फसलों का नुकसान ना हो एवं प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि मैं फसलों का हुआ नुकसान पर अतिशीघ्र आकलन कर मुआवजे की व्यवस्था की जाए। ताकि इस आपदा से किसान को कुछ राहत मिल सके। श्री भदौरिया ने कहा है यदि हमारे इस ज्ञापन पर सरकार ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया तो जिला कांग्रेस किसान कांग्रेस के साथ मिलकर उग्र आंदोलन को मजबूर होगी।


कोई टिप्पणी नहीं