Top News

नर्मदापुरम - एक से पांच मार्च तक चलाया जाएगा पौधारोपण महाअभियान


 

नर्मदापुरम/28,फरवरी,2022/- ( शेख़ जावेद ) - पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जन भागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि नागरिकों समुदायों, शासकीय विभाग एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से एक से 5 मार्च 2022 तक अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण का अभियान चलाया जाए। 

पाँच मार्च, 2022 को राज्य एवं जिला स्तरीय समारोह में पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित अंकुर कार्यक्रम अन्तर्गत प्राणवायु अवार्ड प्रदान किये जाएंगे। 

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने इस अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को सम्मिलित किया जाएगा। 

समिति एक से 5 मार्च, 2022 के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। इस अभियान के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित कर आवंटित नहीं किया जा रहा है।

समस्त शासकीय कार्यालयों के भवनों,सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम, मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधारोपण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी, छात्रावास, पंचायत आदि के परिसरों में भी पौधारोपण किया जा सकता है। उपलब्ध अन्य शासकीय एवं वन भूमियों पर भी पौधारोपण किया जा सकेगा। 

जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों एवं निजी संगठनों को इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों एवं अन्य योग्य स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा सकता है। 

जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों एवं निजी संगठनों को इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों एवं अन्य योग्य स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा सकता है। पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति/संस्था के द्वारा स्वयं भी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं