भिण्ड - नगर कांग्रेस ने किया डोर टू डोर अभियान का जोरदार शुभारंभ, घर-घर जाकर सुनी समस्याएं
भिण्ड - ( हसरत अली ) - कांग्रेस प्रदेश आलाकमान के निर्देश पर नगर कांग्रेस भिंड ने डोर टू डोर अभियान के तहत घर घर जाकर लोगो से मुलाकात की। वहीँ उपलब्धियां गिनाते हुए उन्हें जोड़ने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव निराकरण करने की उम्मीद जताई ।
इस मौके पर कांग्रेस शहर ज़िला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भगवती प्रसाद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नगर अध्यक्ष सन्तोषत्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया नगर के वार्ड नंबर 1 में घर चलो घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ किया गया है काँग्रेस ने घर घर जाकर कांग्रेस के दुआरा किये गए 15 महीने के काम गिनाए।
वही यह भी बताया कि 100 यूनिट 100 रुपये, गांव गांव गौ शाला का निर्माण हम ने ही कराया,27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। खाद्यान्न शुद्धि के लिए शुद्ध अभियान चलाया, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन मैं वृद्धि करते हुए 300 ₹ से 600रु किए। साथ ही दिव्यांग पेंशन में भी वृद्धि की साथ ही कन्यादान विवाह में दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी ₹27000 से बढ़ाकर ₹51000 की। राम वन गमन पथ का प्रारंभ निर्माण कराया और राशि जारी की, उज्जैन इंदौर देवास और ओमकारेश्वर को मिलाकर ॐ सर्किट बनाने की योजना को मंजूरी भी काँग्रेश की देंन है।
इस अवसर पर रेखा भदौरिया, कल्पना मिश्रा, बृजेंद्र सिंह कल्लू, अनीस कुरैशी, दर्शन सिंह तोमर, बिरजू यादव, राम बिहारी समाधिया, धीरेंद्र सिंह,कुलदीप भारद्वाज, नीलम भदोरिया, हिम्मत सिंह, हरिओम,मोहर सिंह जाटव, नीरज त्रिपाठी, दीपचंद तिवारी, दुष्यंतसिंघई, सुनिल बघेल, सूरज पाल सिंह राजावत, अजय शर्मा, आदि कांग्रेसी उपस्थित शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं