ओबेदुल्लागंज - जाखलाधाम हनुमान मंदिर पर मनाया युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जन्मदिन
औबेदुल्लागंज - (सत्येंद्र पांडे):-भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष औबेदुल्लागंज निवासी डॉ भूपेंद्र नागर का जन्मदिन बड़े धूमधाम से प्रसिद्ध जाखलाधाम हनुमान मंदिर पर मनाया।सुबह के समय भगवान हुनमान की विशेष पूजाअर्चना कर बाद उक्त स्थल पर स्नेहभोज का कार्यक्रम भी रखा गया जहाँ सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पार्टी के जिले एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।वही विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई कल्याण संगठन के द्वारा पौधा भेंट किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं