भिण्ड - एक ऐसी कांवर जिसने रचा इतिहास, जिले में हो रही है चहुँ ओर चर्चा
भिंड - ( हसरत अली ) - जिला भिण्ड हमेशा अपने आप में इतिहास रचने में अनोखा रहा है। एक बार फिर ग्राम सिहुंडा के लोगों ने 350 किग्रा बजनी कांवर ले आकर रचा इतिहास, जिसकी गांव से शहर तक हो रही हैं चारों ओर चर्चाएं, ग्राम सरपंच ने कहा आशीर्वाद के साथ पहुत कुछ देंगे।
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भिंड जिले ग्राम सिहुंडा के लोगो ने एक बार फिर रचा इतिहास। 350 किलोग्राम वजनी 180 किलोमीटर दूरी से कांवर लेकर भिण्ड पहुचे 6 दर्जन से अधिक युवा। जिसको लेकर गांव से शहर के कोने कोने में चर्चा हो रही है।
यहां बता दें कि भिंड से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम सिहड़ा के 62 युवाओं ने संगठित हो ,1105 पला की कांवर भर कर लाये है। जिसने लगभग 2200 शीशी सागर कलस का बजन है। जिसे लेकर भक्त समय 36धण्टे में भिण्ड के ग्राम सिहड़ा पहुच गये। सिहड़ा निवासी महंत गंगा सिंह भदौरिया,महंत भारत सिंह भदौरिय,जगत पाल सिंह भदौरिया,सरपंच सिहोड़ा, उपेंद्र सिंह भदौरिया, कांवरिया ने बताया 27 फरवरी को देर शाम 8:05 बजे हम लोग सिंघीरामपुर से चले थे,जिसकी दूरी भिण्ड से180 किलोमीटर की हैं जिसको सभी भक्तों ने 36 घंटे में 1 मार्च, सुबह, 8 बजे तक तय कर यहाँ पहुचे है।
इस कार्यक्रम में 81 वर्षीय बुज़ुर्ग,गंगा सिंह भदौरिय,एवं भारत सिंह 55, के अलावा देवेंद्र सिंह ,जनक सिंह, छुट्टियां सिंह ,भूरे सिंह, उपेंद्र सिंह, सोनू सिंह ,विपिन सिंह, सुनील सिंह, लेखराज सिंह, रोन सिंह, शामले सिंह ,सोनू सिंह ,महेंद्र सिंह ,अजगर सिंह ,इंदल सिंह, अजय सिंह ,बल्लू सिंह, अंशुल सिंह , दिल्लू सिंह,गौरव सिंह,सचिन सिंह, जीतू सिंह, चतुर सिंह ,विकास सिंह, मुन्नू सिंह, अंकित सिंह, जेकी सिंह,अन्नू सिंह ,धारा सिंह ,लउआसिंह , चाचू, सिंह, शिवम सिंह ,अंकित सिंह, गोविंद सिंह ,गोपाल सिंह, बुल्लू सिंह, दिनेश सिंह, विवेक सिंह, कंकु सिंह, चुन्नू सिंह, भूरे सिंह ,लालू सिंह, किशन सिंह ,कालेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह ,पुलि सिंह ,फुल सिंह , कधईसिंह, पंकज सिंह ,सुनील सिंह ,अतुल सिंह ,चंपे सिंह ,धीरू सिंह ,नारायण सिंह ,सौरव सिंह, लक्ष्मण सिंह ,सूरज सिंह, विनोद सिंह एवं समस्त भदोरिया राजपूत परिवार ने भर पूर सहयोग किया।
जिले में पहली बार पहुंची इस तरह की कावड़ की चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं